Skip to main content

VIDEO: मुस्लिम समुदाय के खिलाफ़, लोगों में नफ़रत फैलाने का काम कर रहा है ज़ी टीवी का सुधीर चौधरी

                                Pic: Internet

           दोस्तों बड़ा चैनल, ज़ी टीवी (Zee TV) पिछले काफी महीनों से अपने एक कार्यक्रम डीएनए (DNA) के जरिए भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहा है. इस शो के होस्ट हैं, सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary), जो अपने डीएनए शो के जरिए हर रात मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफ़रत फैलाते नज़र आते हैं.

           हाल ही में ज़ी टीवी के इस डीएनए शो, जो 11 मार्च की रात को प्रसारित हुआ था इसमें उन्होंने आम जनमानस को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ़ भड़काने में सारी हदें पार करके रख दीं. सुधीर चौधरी ने जिहाद शब्द को इतने तरीकों से  परिभाषित किया है, जितनी किस्म की लिपस्टिक मार्केट में मौजूद न होंगी.

          ज़ी टीवी के डीएनए शो के ज़रिये देश के गैर मुस्लि’म समुदाय को भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नफर’त का बीज बोने का काम किया जा रहा है. हालांकि इससे पहले भी सुधीर चौधरी अपने डीएनए शो में कई बार पहले भी इस तरह के काम करते आये हैं.

           जिस दिन इस देश के मीडिया ने असलियत दिखाना शुरू कर दी, उस दिन भारत सोने की चिड़िया बन जायेगा

           मीडिया का एक बड़ा भाग, देश की स्तिथि जैसे के इकॉनोमी और सबसे गंभी’र कोरोना के हालातों से बेखबर इस देश की जनता को सच दिखाने से क्यों परहेज़ कर रहा है. अभी हाल ही में दिल्ली में हुई घट’नाओं की रिपोर्टिंग को ही देखा जाए तो ऐसे दलाल मीडिया के एंकर एक समुदाय विशेष को टारगेट बनाते हुए लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं.

           ज़ी टीवी के सुधीर चौधरी अपने DNA Show में कई बार ऐसे कुकृत्य करते आए हैं, जिसमें कहीं से भी इंसानियत नहीं झलकती, वो एक मौका नहीं छोड़ते समुदाय विशेष के खिलाफ ज़हर उगलने पर.

           सुधीर चौधरी के ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ ख़ास किस्म के ट्वीट देखने को मिल जायेंगे. ज़रूरी मुदों को छोड़ कर इस कार्यक्रम के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ जितनी नफरत फैलाई गयी है, वो शायद मीडिया के किसी और सोर्स से नहीं फैली.

           इनके रिपोर्ट का आधार का 80% सिर्फ मुस्लिम होता है. भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ आम जनमानस में नफरत भरने का काम अकेला जी टीवी ही नहीं कर रहा है, इसके अलावा भी कुछ और चैनल और अखबार हैं जो रात दिन मुस्लिमों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने का काम करते हैं.

           लोगों में नफरत फैलाने का काम करता ज़ी टीवी

           देश में ज़ी टीवी समेत कुछ मीडिया कर्मी एक तरह से बौद्धिक आतंक फैला रहे हैं, अधिकतर देश के लोग सोशल मीडिया पर हैं. लेकिन देश का एक ऐसा बड़ा भाग सोशल मीडिया पर ना होकर सिर्फ टीवी को ही देखता है जिसमें से खासतौर से महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं.

            इन लोगों ने कई दफा लव जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, लोगों में मुस्लिम नौजवानों के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाया. जिससे आपसी मोहब्बतों में न सिर्फ कमी आयी, वल्कि लोगों की कई सालों की दोस्ती तक जाती रही.

             क्या कर रहे हैं मुस्लिम धर्म गुरु और उलेमा?

             देश में मुस्लिमों की हालत बाद से बदतर होती जा रही है, और मुस्लिम धर्म गुरु और उनके कई धार्मिक संगठन यहां तक कि खुद मुस्लिमों के उलेमा भी इनके खिलाफ, अभी तक कोर्ट क्यों नहीं गए यह बात समझ नहीं आती.

             दरअसल माना जाए तो मुस्लि’म समाज मजधार में फंसी एक ऐसी नाव है, जिसके सवार शायद ही कभी किनारे से लग पाएंगे. कांग्रेस हो या केजरीवाल सबने इस समुदाय को एक वोट बैंक से ज़्यादा कुछ नहीं समझा.

             कई मुस्लिमों के नेता बने लोगों ने भी इनका जमकर इस्तेमाल किया और अपनी वोट बैंक की राजनीति को खूब चमकाया. सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे अकाउंट देखे जा सकते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ इस समुदाय के खिलाफ, नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं.

            हैरत की बात तो यह भी है कि इन सोशल मीडिया अकाउंट की रिपोर्ट करने के बावजूद भी पुलिस या उक्त वेबसाइट द्वारा न के बराबर ही कार्रवाई होती है.

             जबकि सोशल मीडिया पर आज भी ऐसा कंटेंट मौजूद है, जो वहां मौजूद नहीं होना चाहिए. फिलहाल देश के लोगों को जरूरत है ऐसे शो का बहिष्कार करने की जो आपको किसी ख़ास मकसद के लिए उकसाता हो या  आपको किसी तरह के सामाजिक बहिष्कार का हिस्सा बनाता हो.

Comments

Popular posts from this blog

तुर्की ने कहा: एर्दोगन ग्रीस को चेतावनी देते हैं कि गतिरोध में 'हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे'

 तुर्की के राष्ट्रपति  तय्यब  एर्दोगन ने ग्रीस में कहा कि उनका देश पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में कभी पीछे नहीं हटेगा और कहेगा कि वह तुर्की की मुख्य भूमि के करीब "दस्यु" को बर्दाश्त नहीं करेगा। और उन्होंने चेतावनी दी कि वह देश के पड़ोसियों को चेतावनी देते हुए "जो भी आवश्यक हो" करने के लिए तैयार है जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में खतरे की घंटी बजाएगा। श्री एर्दोगन ने तुर्की में मेगिट्सी के यूनानी द्वीप के करीब एक भूकंपीय सर्वेक्षण करने के लिए ओरक रीस भेजने के फैसले के तहत तुर्की में क्षेत्र में बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि के खिलाफ अपनी टिप्पणी की, जो दो मील से भी कम दूरी पर स्थित कैटेलोरिज़ो के नाम से भी जाना जाता है। तुर्की तट से दूर। उन्होंने कभी भी प्रतिबंधों को प्रस्तुत करने की शपथ नहीं ली और न ही इसके दावे वाले क्षेत्र पर कोई प्रतिबंध लगाया। “फिलहाल, हमारी प्राथमिकता पूर्वी भूमध्य सागर, लीबिया और एजियन में अपने अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि तुर्की ओरूस रीस सर्वेक्षण जहाज 23 अगस्त तक ऊर्जा की खोज जारी रखेगा। जहाज कई तुर्की नौसैनिक जहाजों के साथ था। ग्रीक प्र...

गोगोई को मिला लोकतंत्र की हत्या का ईनाम, पहले राज्य सभा की सदस्य्ता और अब असम में मुख्यमंत्री के पद की उम्मीदवारी : तरुण गोगोई - प्रेस रिव्यू

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने कहा है कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 'तरुण गोगोई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में रंजन गोगोई का नाम है.' उन्होंने कहा, "यदि गोगोई (पूर्व सीजेआई) राज्यसभा जा सकते हैं, तो वे बीजेपी के अगले 'संभावित' मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर भी सहमत हो सकते हैं." तरुण गोगोई ने कहा कि "यह सब राजनीति है. अयोध्या राम मंदिर मामले के फ़ैसले को लेकर बीजेपी रंजन गोगोई से ख़ुश है. फिर उन्होंने राज्यसभा का नामांकन स्वीकार करके धीरे-धीरे राजनीति में क़दम रखा. उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार करने से मना क्यों नहीं किया? वे आसानी से मानवाधिकार आयोग या अन्य अधिकार संगठनों के अध्यक्ष बन सकते थे. उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है और इसीलिए उन्होंने नामांकन स्वीकार किया." पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घ...

अनुसूची के अनुसार आयोजित होने वाली जेईई मेन और NEET 2020: सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जीवन को कोविद -19 बार भी आगे बढ़ना चाहिए और सितंबर में स्लेट किए गए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) को स्थगित करने की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने से छात्रों का करियर संकट में पड़ जाएगा। जस्टिस मिश्रा ने कहा कि अगर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो क्या यह देश के लिए नुकसान नहीं होगा? छात्रों को एक अकादमिक वर्ष खो देंगे। याचिका पर विचार करने की घोषणा करते हुए, न्यायमूर्ति मिश्रा ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा: "क्या आप यह नहीं मांग रहे हैं कि कोविद के बीच अदालत खोली जाए? क्या आप इस कांच के विभाजन को यहां देखते हैं। जब हम खोलने के लिए तैयार हो रहे हैं, तो आपको कहना चाहिए कि परीक्षा होनी चाहिए।" आयोजित नहीं किया जा सकता है? न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि शिक्षा को खोला जाना चाहिए, क्योंकि कोविद -19 एक साल और जारी रह सकता है। "क्या आप एक और साल इंतजार करने जा रहे हैं?" न्यायमूर्ति मिश्रा ने याचिकाकर्ताओं...