Skip to main content

गोगोई को मिला लोकतंत्र की हत्या का ईनाम, पहले राज्य सभा की सदस्य्ता और अब असम में मुख्यमंत्री के पद की उम्मीदवारी : तरुण गोगोई - प्रेस रिव्यू


असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने कहा है कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं.


द टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 'तरुण गोगोई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में रंजन गोगोई का नाम है.'


उन्होंने कहा, "यदि गोगोई (पूर्व सीजेआई) राज्यसभा जा सकते हैं, तो वे बीजेपी के अगले 'संभावित' मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर भी सहमत हो सकते हैं."


तरुण गोगोई ने कहा कि "यह सब राजनीति है. अयोध्या राम मंदिर मामले के फ़ैसले को लेकर बीजेपी रंजन गोगोई से ख़ुश है. फिर उन्होंने राज्यसभा का नामांकन स्वीकार करके धीरे-धीरे राजनीति में क़दम रखा. उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार करने से मना क्यों नहीं किया? वे आसानी से मानवाधिकार आयोग या अन्य अधिकार संगठनों के अध्यक्ष बन सकते थे. उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है और इसीलिए उन्होंने नामांकन स्वीकार किया."


पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह असम में कांग्रेस के अगले 'संभावित' मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं होंगे.



तरुण गोगोई बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ़), वामपंथी और क्षेत्रीय दलों सहित 'महागठबंधन' बनाने की वक़ालत कर रहे हैं, ताकि भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके.


उन्होंने कहा, "मैं राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनने वाला. मैं मार्गदर्शक बनना चाहता हूँ या सलाहकार के रूप में कार्य करना चाहता हूँ. कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं जो कार्यभार संभाल सकते हैं."


कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, क्या होने वाला है?

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी में 'नये नेतृत्व और बड़े स्तर पर बदलाव' को लेकर पार्टी के भीतर से आवाज़ उठी है.


द इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर शीर्ष से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की बात कही है.



साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी का पतन लगातार जारी है और इसके बाद से पार्टी अपनी वापसी नहीं कर पाई है.


अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, जिन 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उनमें पाँच पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के कई सदस्य, मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.


पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने पत्र में भाजपा के उदय की बात स्वीकार की है और इस बात को माना है कि देश के युवाओं ने निर्णायक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना वोट दिया है.


पत्र में इस बात का भी ज़िक्र किया गया है कि लोगों का भरोसा पार्टी में घटा है और युवाओं का भी पार्टी के प्रति भरोसा कम हुआ है जो गंभीर चिंता का विषय है.


अख़बार को मिली जानकारी के मुताबिक़, यह पत्र सोनिया गांधी को कुछ दिन पहले लिखा गया था जिसमें पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर सुधार करने की वक़ालत की गई है.


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के लिए पूर्ण-कालिक और प्रभावी नेतृत्व की माँग की है जो ना सिर्फ़ लोगों को दिखाई दे, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हो और पार्टी को नया रूप देने में प्रभावी साबित हो.


रिपोर्ट के अनुसार, इस पत्र पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद, पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, शशि थरूर और विवेक तनखा के हस्ताक्षर हैं.


इनके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य, सीडब्ल्यूसी के सदस्य मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, राजेंद्र कौर भट्टल, एम वीरप्पा मोईली, पृथ्वीराज चव्हाण, पीजे कूरियन, अजय सिंह, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, पूर्व पीसीसी चीफ़ राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, बिहार में चुनाव प्रचार प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, दिल्ली के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं.

Comments

Popular posts from this blog

गांधी के प्रतिष्ठित चश्मे £ 260,000 में बिकते हैं

  बिक्री मूल्य ने लगभग 15,000 पाउंड के मूल अनुमान को तोड़ दिया नीलामी घर ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक महात्मा गांधी द्वारा पहने गए सोने की एक जोड़ी 260,000 पाउंड में बेची गई है। ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस ने शुक्रवार को देर से बिक्री के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमने उन्हें अपने लेटरबॉक्स में चार हफ्ते पहले पाया था, जिसके एक चाचा ने उन्हें गांधी द्वारा खुद दिया था।" "एक अविश्वसनीय आइटम के लिए एक अविश्वसनीय परिणाम। उन सभी को धन्यवाद जो बोली लगाते हैं।" गांधी जरूरतमंद लोगों या उन लोगों की मदद करने के लिए पुरानी या अवांछित जोड़ी देने के लिए जाने जाते थे। नीलामी घर ने कहा कि अहिंसक प्रदर्शनकारी ने विक्रेता के चाचा को चश्मा दिया, जब वह दक्षिण अफ्रीका में 1920 या 30 के दशक में ब्रिटिश पेट्रोलियम के लिए काम कर रहे थे। बिक्री मूल्य ने लगभग 15,000 पाउंड के मूल अनुमान को तोड़ दिया। नीलामीकर्ता एंड्रयू स्टो ने इस महीने की शुरुआत में स्काई न्यूज को बताया था कि विक्रेता ने उससे कहा था: "अगर वे अच्छे नहीं हैं, तो बस उन्हें फेंक दें।" जब उन्होंने सुझाव दिया कि व...

पिछले 24 घंटों में 773 नए मामले, मरने वालों की संख्या 172 पहुंच गई

दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख मास्क अनिवार्य करते हैं; सरकार लॉकडाउन एक्सटेंशन पर विचार करती है कोविद -19 महामारी ने संक्रमण में तेज वृद्धि दिखाई, कम से कम 172 मौतों के साथ राष्ट्रव्यापी रैली 5,500 से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने अपने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि राज्यों को निगरानी और संपर्क ट्रेसिंग के साथ-साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। "हम एक जुड़वां दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं - सामाजिक गड़बड़ी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और फिर रोकथाम उपायों को लागू कर रहे हैं," उन्होंने कहा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सरकारी या निजी प्रयोगशालाओं में कोविद -19 परीक्षणों की सुविधा के लिए नि: शुल्क निर्देश जारी करने के लिए कहा। ICMR के नवीनतम अपडेट के अनुसार, देश भर में अब तक 1.2 लाख से अधिक परीक्षण किए गए हैं। अपने शाम के अपडेट में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल पुष्टि किए गए कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 5,274 हो गई है और 149 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले दिन में, मंत्रालय...

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, गांदरबल में 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

 एक वर्ष के बाद, 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को जम्मू और कश्मीर के दो जिलों - जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और कश्मीर घाटी के गांदरबल में "परीक्षण के आधार पर" बहाल की गईं। नौ महीनों के बाद, 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को जम्मू और कश्मीर के दो जिलों - जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और कश्मीर घाटी के गांदरबल में, "परीक्षण आधार" पर बहाल कर दी गईं। केंद्र शासित प्रदेश के प्रधान सचिव, गृह, शालीन काबरा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है: “ऊधमपुर और गांदरबल जिलों में उच्च गति मोबाइल डेटा सेवाओं को परीक्षण के आधार पर, बाकी जिलों में इंटरनेट स्पीड के साथ बहाल किया जाएगा। केवल 2 जी तक ही सीमित रहेगा। ” यह आदेश फिक्स्ड लैंडलाइन कनेक्शन, इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी बिना किसी प्रतिबंध के मैक-बाइंडिंग के साथ उपलब्ध कराया जाना जारी रहेगा। यह निर्णय 8 सितंबर तक लागू रहेगा, जब तक कि पहले संशोधित नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में केंद्र सरकार को देश की सुरक्षा को शामिल किए बिना जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में कम से कम 4 जी कनेक्टिविटी बहाल करने की संभावना तलाशने का निर्देश दि...